geet gata hoo mai......

headlines

Showing posts with label माही बुलानी जी की रिपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label माही बुलानी जी की रिपोर्ट. Show all posts

Wednesday, March 16, 2022

*"सुहिणी सोच की होली प्यार और अपनत्व के रंगों से सराबोर*"

*"सुहिणी सोच की होली प्यार और अपनत्व के रंगों से सराबोर*"

   सुहिणी सोच संस्था द्वारा होली पारिवारिक मिलन का कार्यक्रम स्वामी हरिगिरी महाराज धर्मशाला ,शक्तिधाम तेलीबांधा में मनाया गया।प्यार  व अपनत्व के रंगों  से सराबोर इस होली मिलन कार्यक्रम में सभी ने रंगों से एक दूसरे को रंग दिया,और खूब धमाल और  मस्ती की।जिसमे  बच्चो का डांस,ग्रुप डांस,कपल गेम ने सबको आनंदित किया ।रंगों के इस त्यौहार होली में  उपस्थित सभी लोगो ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और  कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से  सीए चेतन तारवानी जी,सुहिणी सोच की संस्थापक  मनीषा तारवानी जी,पूर्व अध्यक्ष काजल लालवानी जी एवम्  साथ ही अध्यक्ष विद्या गंगवानी ,सचिव करिश्मा कमलानी , उपाध्यक्ष नीलिमा आहूजा और कार्यक्रम निर्देशिका हर्षा भावनानी और शालिनी पृथ्यानी सहित संस्था के सभी सदस्य अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित थे।सभी लोगो ने आपस में एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं और बधाई दी और इस कार्यक्रम को हर्षोल्लास से मनाया।कार्यक्रम के अंत में सचिव करिश्मा कमलानी ने उपस्थित सभी सदस्यों  व अतिथियों का आभार प्रकट किया।

प्रेस विज्ञप्ति सुहिणी सोच की मीडिया प्रभारी माही बुलानी द्वारा जारी की गई।


माही बुलानी
मीडिया प्रभारी
+91 9993150008