geet gata hoo mai......

headlines

Saturday, April 30, 2022

*रायपुर टीम के प्रयासों से सुहिणी सोच जगदलपुर का गठन*


*रायपुर टीम के प्रयासों से सुहिणी सोच जगदलपुर का गठन*
    सुहिणी सोच सिंधी महिलाओं की सामाजिक संस्था है,जो महिलाओं के हुनर को निखारने के लिए एवम् उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने में प्रयासरत है।
सुहिणी सोच संस्था का उद्देश्य ही है,      पॉजिटिव सोच,मेलजोल,संगठन का विकास,सिंधी भाषा व सभ्यता का विकास एवम् नेतृत्व कला का विकास करना।
            संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी जी ने बताया कि हमारी संस्था के उद्देश्यों में हम कामयाब भी हो रहे है,संस्था  से जुड़कर हर  सदस्य केवल किचन तक ही सीमित न होकर ,अपना व्यक्तित्व विकास ,सामाजिक विकास एवम् व्यवसायिक विकास कर रहा है,साथ ही सिंधी भाषा और संस्कृति को बढ़ाने हेतु सिंधी भाषा में बड़े बड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर मनोरंजन के साथ ही  ज्ञानवर्धन भी किया जाता है,
 और इसीलिए  सुहिणी सोच संस्था  न केवल रायपुर में,बल्कि रायपुर के बाहर भी अपनी कार्यों की छाप छोड़ चुकी है,इसी तारतम्य में  सुहिणी सोच की नई  इकाई का गठन जगदलपुर में किया गया है, एवम् उनके अनुरोध पर जगदलपुर में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर श्रीमती पुष्पा मनवानी व सचिव पद पर श्रीमती लक्ष्मी नवतानी ने शपथ ली,साथ ही नई   कार्यकारिणी जिसमें उपाध्यक्ष चंद्रा  नवतानी,सहसचिव माया माधवानी,कोषाध्यक्ष नीतू नागवानी,सांस्कृतिक प्रभारी भारती लालवानी ने शपथ- ग्रहण की।

  इस शपथ- ग्रहण समारोह में रायपुर से  अतिथि  के रूप में भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन तारवानी जी ,श्री गोवर्धन दास संरक्षक श्री पूज्य सिंधी पंचायत,श्री उधाराम मूलचंदानी अध्यक्ष श्री पूज्य सिंधी पंचायत शामिल हुए।

विशेष अतिथि के रूप में संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी जी,अध्यक्ष विद्या गंगवानी,प्रभारी  काजल लालवानी, सचिव करिश्मा कमलानी ,उपाध्यक्ष पल्लवी चिमनानी  उपस्थित थे।

यह प्रेस नोट मीडिया प्रभारी माही बुलानी ने जारी किया 

माही बुलानी

Saturday, April 23, 2022

भारतीय सिंधु सभा द्वारा सुहिणी सोच का सम्मान


*भारतीय सिंधु सभा द्वारा  सुहिणी सोच का सम्मान*
भारतीय सिंधु सभा द्वारा सुहिणी सोच का सम्मान किया जिसमें अध्यक्ष विध्या गंगवानी पूर्व अध्यक्ष काजल लालवानी सचिव करिश्मा कमलानी सह सचिव आरती कोडवानी कार्यकारिणी सदस्य मुस्कान लालवानी सोनिया गंगवानी संध्या खटवानी प्रियंका मोटवानी उपस्थित थी यह अवार्ड इसलिए दिया गया क्योंकि सुहिणी सोच महिलाओं की ऐसी संस्था है ज़ो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ व्यक्तित्व विकास सामाजिक सेवा व्यवसाय विकास मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धक बाते सिखायी जाती है रायपुर में मनीषा तारवानी के द्वारा सुहिणी सोच की रचना की गई आज रायपुर में अस्सी महिलाओं का ग्रूप काम कर रहा । कार्यक्रम में पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ के श्री उदय लाल शदाणी विधायक कुलदीप जुनेजा पूर्व विधायक श्री चंद सुंदरानी चेम्बर अध्यक्ष अमर परवानी पार्षद अजित कुकरेजा भारतीय सिंधु सभा प्रदेश अध्यक्ष अशोक नैनवानी सचिव सतीश छुगानी एवं बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे । 
प्रेस विज्ञप्ति मीडिया प्रभारी माही बुलानी द्वारा जारी की गई है 

माही बुलानी 
+91 99931 50008

Saturday, April 9, 2022

भिमन दास तारवानी पूज्य सिंधी पंचायत के मुखी बने


*भिमन दास तारवानी पूज्य सिंधी पंचायत के मुखी बने*
पूज्य सिंधी पंचायत पन्नो आकिल की वार्षिक सभा आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से भिमन दास तारवानी को आगामी दो वर्षों के के लिए मुखी अर्थात् अध्यक्ष चुना गया भिमन दास जी एसएसएस डी सेवा मण्डल के भी अध्यक्ष है 
सभा में मुख्य रूप से परमानंद होतवानी ईश्वर कोडवानी सतराम दास बजाज पोकर मल होतवानी पंजू मल होतवानी रमेश दासवानी प्रताप मेठानी सुनील रामवानी हरीश तारवानी अनिल बजाज विनोद मेघानी राजेश मंधानी वीर भान टिलवानी राजू भाई तारवानी उत्तमचंद तारवानी चेतन तारवानी एवं अनेक संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे ।

Wednesday, April 6, 2022

मनीषा तारवानी सिंधु रत्न से सम्मानित

*सुहिणी सोच फाउंडर मनीषा तारवानी को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों सिंधु रत्न अवार्ड*

 सुहिणी सोच संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी को सिंधी महिलाओं के लिये उत्कृष्ट कार्य करने एवं समाजसेवा व मात्र 3 साल के अल्प समय में सफलता का परचम लहराते हुए अपनी संस्था का विस्तार कर उसकी शाखाएँ अन्य शहरों में खोलने हेतू माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सिंधु रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

सुहिणी सोच महिलाओं क़ो किचन के साथ अन्य क्षेत्रों में काम कर आत्मनिर्भर बनाने कीं ओर अग्रसर करती है महिलाओं को प्लाट्फ़ोर्म प्रदान कर व्यक्तित्व विकास व्यवसाय विकास सामाजिक विकास मनोरंजन एवं ज्ञान का अदभूत संगम प्रदान करती है 

यह कार्यक्रम होटल सायाजी में अनिल जोतसिंघानी के द्वारा आयोजित चेटीचंद्र महोत्सव के दौरान हुआ। 

फाउंडर मनीषा तारवानी ने सुहिणी सोच की सफलता का श्रेय अपनी पूरी टीम को देते हुए कहा कि आगे भी वह इस संस्था के उद्देश्यों को ऊंचाई तक पहुंचाने में पूरा प्रयास करेगी।

प्रेस विज्ञप्ति सुहिणी सोच की मीडिया प्रभारी माही बुलानी एवं उपाध्यक्ष ज्योति बुधवानी द्वारा जारी किया गया

Sunday, April 3, 2022

महेश दरयानी अब सिंधु रत्न बने

*नवसंवत्सर एवं चेट्रीचण्ड्र के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के करकमलों से *
*🌹“सिन्धु-रत्न” 🌹*
*पुरस्कार से  महेश दरयानी MD को सम्मानित किया गया।* बहुत बधाई ।
             🙏🌹🙏

Thursday, March 24, 2022

निशक्तजनों के साथ होली मनाने का अनुकरणीय प्रयास कोदा घाट में

*समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती सिनीवाली गोयल ने होली का त्यौहार दिव्यांग बच्चों एवं वृद्धजनों के साथ विभाग द्वारा संचालित श्रवण एवं दृष्टि बाधितार्थ विशेष विद्यालय कोदाभाट में मनाया । दिव्यांग बच्चों के साथ वृद्धजनों ने त्योहार बहुत हर्ष और उल्लास से मनाया। दिव्यांग बच्चों के साथ होली मनाकर वृद्धजन आत्म विभोर हो गए। यह एक प्रयास है जिससे नई पीढ़ी अपने बुजुर्गों के साथ का महत्व समझ सके और वृद्धाश्रम में रहने वाले बुज़ुर्गों को परिवार जैसा अनुभव हो सके।*

Wednesday, March 16, 2022

*"सुहिणी सोच की होली प्यार और अपनत्व के रंगों से सराबोर*"

*"सुहिणी सोच की होली प्यार और अपनत्व के रंगों से सराबोर*"

   सुहिणी सोच संस्था द्वारा होली पारिवारिक मिलन का कार्यक्रम स्वामी हरिगिरी महाराज धर्मशाला ,शक्तिधाम तेलीबांधा में मनाया गया।प्यार  व अपनत्व के रंगों  से सराबोर इस होली मिलन कार्यक्रम में सभी ने रंगों से एक दूसरे को रंग दिया,और खूब धमाल और  मस्ती की।जिसमे  बच्चो का डांस,ग्रुप डांस,कपल गेम ने सबको आनंदित किया ।रंगों के इस त्यौहार होली में  उपस्थित सभी लोगो ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और  कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से  सीए चेतन तारवानी जी,सुहिणी सोच की संस्थापक  मनीषा तारवानी जी,पूर्व अध्यक्ष काजल लालवानी जी एवम्  साथ ही अध्यक्ष विद्या गंगवानी ,सचिव करिश्मा कमलानी , उपाध्यक्ष नीलिमा आहूजा और कार्यक्रम निर्देशिका हर्षा भावनानी और शालिनी पृथ्यानी सहित संस्था के सभी सदस्य अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित थे।सभी लोगो ने आपस में एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं और बधाई दी और इस कार्यक्रम को हर्षोल्लास से मनाया।कार्यक्रम के अंत में सचिव करिश्मा कमलानी ने उपस्थित सभी सदस्यों  व अतिथियों का आभार प्रकट किया।

प्रेस विज्ञप्ति सुहिणी सोच की मीडिया प्रभारी माही बुलानी द्वारा जारी की गई।


माही बुलानी
मीडिया प्रभारी
+91 9993150008