geet gata hoo mai......

headlines

Saturday, April 30, 2022

*रायपुर टीम के प्रयासों से सुहिणी सोच जगदलपुर का गठन*


*रायपुर टीम के प्रयासों से सुहिणी सोच जगदलपुर का गठन*
    सुहिणी सोच सिंधी महिलाओं की सामाजिक संस्था है,जो महिलाओं के हुनर को निखारने के लिए एवम् उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने में प्रयासरत है।
सुहिणी सोच संस्था का उद्देश्य ही है,      पॉजिटिव सोच,मेलजोल,संगठन का विकास,सिंधी भाषा व सभ्यता का विकास एवम् नेतृत्व कला का विकास करना।
            संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी जी ने बताया कि हमारी संस्था के उद्देश्यों में हम कामयाब भी हो रहे है,संस्था  से जुड़कर हर  सदस्य केवल किचन तक ही सीमित न होकर ,अपना व्यक्तित्व विकास ,सामाजिक विकास एवम् व्यवसायिक विकास कर रहा है,साथ ही सिंधी भाषा और संस्कृति को बढ़ाने हेतु सिंधी भाषा में बड़े बड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर मनोरंजन के साथ ही  ज्ञानवर्धन भी किया जाता है,
 और इसीलिए  सुहिणी सोच संस्था  न केवल रायपुर में,बल्कि रायपुर के बाहर भी अपनी कार्यों की छाप छोड़ चुकी है,इसी तारतम्य में  सुहिणी सोच की नई  इकाई का गठन जगदलपुर में किया गया है, एवम् उनके अनुरोध पर जगदलपुर में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर श्रीमती पुष्पा मनवानी व सचिव पद पर श्रीमती लक्ष्मी नवतानी ने शपथ ली,साथ ही नई   कार्यकारिणी जिसमें उपाध्यक्ष चंद्रा  नवतानी,सहसचिव माया माधवानी,कोषाध्यक्ष नीतू नागवानी,सांस्कृतिक प्रभारी भारती लालवानी ने शपथ- ग्रहण की।

  इस शपथ- ग्रहण समारोह में रायपुर से  अतिथि  के रूप में भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन तारवानी जी ,श्री गोवर्धन दास संरक्षक श्री पूज्य सिंधी पंचायत,श्री उधाराम मूलचंदानी अध्यक्ष श्री पूज्य सिंधी पंचायत शामिल हुए।

विशेष अतिथि के रूप में संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी जी,अध्यक्ष विद्या गंगवानी,प्रभारी  काजल लालवानी, सचिव करिश्मा कमलानी ,उपाध्यक्ष पल्लवी चिमनानी  उपस्थित थे।

यह प्रेस नोट मीडिया प्रभारी माही बुलानी ने जारी किया 

माही बुलानी

No comments:

Post a Comment