geet gata hoo mai......

headlines

Monday, May 16, 2022

*ईशा तोतलानी,नीलम आडवाणी, जया गोकलानी,काजल सचदेव और याशिका इसवानी को मिला सुहिणी सोच का श्रेष्ठ सिंधी महिला अवार्ड*

*ईशा तोतलानी,नीलम आडवाणी, जया गोकलानी,काजल सचदेव और याशिका इसवानी को मिला सुहिणी सोच का श्रेष्ठ सिंधी महिला अवार्ड*

सुहिणी सोच के कार्यक्रम में उन पांच सिंधी महिलाओं को श्रेष्ठ सिंधी महिला अवार्ड से  सम्मानित किया गया, जिन्होंने प्रशासनिक सेवा,व्यवसाय,खेलकूद, समाज सेवा एवम् कला इन अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।  यह अवार्ड उन्हें इस शपथ ग्रहण समारोह में पधारे अतिथियों पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ से आदरणीय दीपिका शदाणी जी, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद सुंदरानी जी,भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन तारवानी जी,डिप्टी कलेक्टर रंजना आहूजा जी, डॉ. संजय लालवानी जी एवम् सुहिणी सोच की फाउंडर मनीषा तारवानी जी द्वारा दिया गया।
   ईशा तोतलानी को यह अवार्ड व्यवसाय के क्षेत्र में,नीलम आडवाणी को यह अवार्ड प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र  में,जया गोकलानी को यह अवार्ड कला के क्षेत्र में,काजल सचदेव को  यह अवार्ड समाज सेवा के क्षेत्र में और याशिका ईशवानी को यह अवार्ड स्पोर्ट्स में दिया गया।संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी जी ने बताया कि हर वर्ष संस्था द्वारा शपथ ग्रहण समारोह पर यह राष्ट्रीय स्तर श्रेष्ठ सिंधी महिला अवार्ड  दिया जाएगा और अन्य महिलाओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष काजल लालवानी,अध्यक्ष विद्या गंगवानी,सचिव करिश्मा कमलानी,उपाध्यक्ष पल्लवी चिमनानी,नीलिमा आहूजा,ज्योति बुधवानी, जूही दरयानी,दीक्षा बुधवानी एवम् निर्देशिका कृतिका बजाज,मुस्कान लालवानी,पूनम बजाज,सोनिया इसरानी, तम्मन्ना जसवानी, शालिनी पृथ्यानी,लक्ष्मी बजाज,एकता जसवानी,रेखा पंजवानी,आरती मयानी,कोषाध्यक्ष सुमन पाहुजा ,मीडिया प्रभारी माही बुलानी,नेहा पंजवानी एवम् संगीता पुरी,सहसचिव आरती कोडवानी व ग्रीटर सोनम माधवानी साथ ही संस्था के सभी सदस्य उपस्थित हुए।

यह प्रेस विज्ञप्ति मीडिया प्रभारी माही बुलानी द्वारा जारी की गई।

माही बुलानी
मीडिया प्रभारी
9993150008

Sunday, May 8, 2022

नारी शक्ति को उचित मार्गदर्शन देने हेतु सुहिणी सोच का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न


*"नारी सिर्फ वो नहीं,जो हवा के साथ चले,नारी तो वो है,जो हवा का रुख ही बदल दे"- मनीषा तारवानी जी*

*"उम्र के अनुसार अपने समय को न ढालें बल्कि हर उम्र में जो प्यार और मुस्कान से भरा रहता है,वो हमेशा जवां रहता है।"-मधु अरोरा जी*

*"हम तब तक बूढ़े नहीं होते,जब तक हम सपने देखते है,और उन्हें पूरा करने की कोशिश करते है"-वात्सल्य मूर्ति जी*

सुहिणी सोच संस्था द्वारा महिलाओं हेतु वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़  चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, महिला शाखा की अध्यक्ष मधु अरोरा जी, विशिष्ट अतिथि सुहिणी सोच की   फाउंडर मनीषा तारवानी जी , ट्रेनर के रूप में वात्सलय मूर्ति जी, डॉ. तम्मन्ना जसवानी जी , एवम् डॉ. नीलिमा जी उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुवात   अतिथियों के  स्वागत- सम्मान एवम् अध्यक्ष विद्या गंगवानी के स्वागत भाषण से हुई।
     मधु अरोरा जी ने बताया कि महिलाओं को अपनी उम्र को बरकरार रखने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में नियमित रूप से व्यायाम,योगा,मेडिटेशन और संतुलित खानपान को शामिल करना चाहिए, जंक फूड से परहेज करना चाहिए।साथ ही पूजा पाठ एवम् प्रार्थना को अपनी दिनचर्या में जरूर  शामिल करना चाहिए।
ट्रेनर वात्सलय मूर्ति जी ने  कहा की महिलाओं  को अपनी सही उम्र दिल खोलकर बतानी चाहिए।उन्होंने अनेक ऐसी महिलाओं के ऐसे  जीवंत  उदाहरण प्रस्तुत किए, जिन महिलाओं की उम्र 70  से  अधिक होने के बावजूद भी उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी एक मिशाल पेश की है ।उन्होंने कहा की अपने अंदर सपनो की चिंगारी को हमेशा जिंदा रखें और जब तक आपकी  सांसे चल रही है ,आप हर उम्र में अपने सपनो को पूरा करने की एक ईमानदार  कोशिश जरूर करें ।
साथ ही ट्रेनर  डॉ.नीलिमा आहूजा  जी ने  बताया कि जिस तरह हम सभी रेगुलर बॉडी चेकअप के लिए जाते है,वैसे ही हमें रेगुलर डेंटिस्ट के पास भी जाना चाहिए।दांतो की साफ सफाई  व  उनको स्वस्थ रखने के साथ ही उन्होंने कहा की हम सभी को  हमेशा हंसते रहना चाहिए।
 डॉ.  तमन्ना जसवानी जी ने बताया कि हमे दांतो की समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए,क्योंकि दांतो मे प्रॉब्लम होने से अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है,हमारी दांतो की समस्या हमारी लापरवाही के कारण कैसे बढ़ जाती है ,इस पर  उन्होंने विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा की  हमें हर 6 महीने में एक बार अवश्य अपने दांतो की जांच करवानी चाहिए , जिससे हम दांतो की गंभीर समस्याओं से कम खर्चे में ही निदान पा सकते है। इस ट्रेनिंग के पश्चात डॉ. तम्मन्ना जसवानी एवम् डॉ.नीलिमा आहूजा द्वारा दांतो की समस्या से जुड़े सवालो व समस्याओं के लिए उचित सलाह दी गई। 
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम निर्देशक आरती मयानी एवम् सोनिया इसरानी ने किया।इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष काजल लालवानी,वाइस प्रेसिडेंट पल्लवी चिमनानी सहित सुहिणी सोच के सदस्य एवम् अन्य महिलाएं भी शामिल हुई।सभी ने कार्यक्रम के अंत में  मिलकर  "मदर्स डे "सेलिब्रेट किया।कार्यक्रम की समाप्ति सचिव करिश्मा कमलानी के आभार प्रदर्शन से की गई।

 यह प्रेस विज्ञप्ति मीडिया प्रभारी माही बुलानी द्वारा जारी की गई।

माही बुलानी
मीडिया प्रभारी
9993150008

Friday, May 6, 2022

सुहिणी सोच का व्यवसायिक प्रशिक्षण में महिला चैंबर अध्यक्ष मधु अरोरा होंगी मुख्य अतिथि* सुहिणी सोच संस्था द्वारा

*सुहिणी सोच का व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला चैंबर अध्यक्ष मधु अरोरा होंगी मुख्य अतिथि*
  सुहिणी सोच संस्था द्वारा  7 मई शनिवार शाम  को वृंदावन हॉल में महिलाओं हेतु  व्यवसायिक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है,जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को  स्वयं का  व्यवसाय शुरू  करने हेतु मार्गदर्शन एवम् संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी,साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी  प्रदान की जाएगी।
       इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री( CCCI)महिला शाखा की अध्यक्ष मधु अरोरा जी  उपस्थित होकर अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।साथ ही ट्रेनर के रूप में वात्सल्य मूर्ति जी, दंत चिकित्सक -डॉ. तम्मन्ना जसवानी जी और डॉ.नीलिमा आहूजा जी उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि  सुहिणी सोच की फाउंडर मनीषा तारवानी जी होंगी।साथ ही पूर्व  अध्यक्ष काजल लालवानी जी,प्रेसिडेंट विद्या गंगवानी ,सेक्रेटरी करिश्मा कमलानी,वाइस प्रेसिडेंट पल्लवी चिमनानी , कार्यक्रम निर्देशक सोनिया इसरानी व आरती मयानी एवम्  सुहिणी सोच के सभी सदस्य शामिल होंगे।

Wednesday, May 4, 2022

“उम्र सिर्फ़ एक संख्या है"AGE IS JUST A NUMBER"*


*महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सुहिणी सोच का व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम “उम्र सिर्फ़ एक संख्या है"AGE IS JUST A NUMBER"*
  सुहिणी सोच संस्था द्वारा 7 मई शनिवार शाम  को वृंदावन हॉल में महिलाओं हेतु  व्यवसायिक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है,जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को  स्वयं का  व्यवसाय शुरू  करने हेतु मार्गदर्शन एवम् संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी,साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी  प्रदान की जाएगी।
       इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री( CCCI)महिला शाखा की अध्यक्ष मधु अरोरा जी विशेष रूप से  उपस्थित होकर अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।साथ ही ट्रेनर के रूप में वात्सल्य मूर्ति जी, दंत चिकित्सक -डॉ. तम्मन्ना जसवानी जी और डॉ.नीलिमा आहूजा जी उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुहिणी सोच की फाउंडर मनीषा तारवानी जी ,पूर्व अध्यक्ष काजल लालवानी जी,प्रेसिडेंट विद्या गंगवानी ,सेक्रेटरी करिश्मा कमलानी,वाइस प्रेसिडेंट पल्लवी चिमनानी , कार्यक्रम निर्देशक सोनिया इसरानी व आरती मयानी एवम्  सुहिणी सोच के सभी सदस्य शामिल होंगे।

प्रेस विज्ञप्ति मीडिया प्रभारी माही बुलानी द्वारा जारी की गई है।

माही बुलानी
9993150008