geet gata hoo mai......

headlines

Saturday, November 5, 2022

*जीएसटी में मात्र 200 रुपये के माल बेचने पर अलग बिल देना अनिवार्य*

*जीएसटी में मात्र 200  रुपये के माल बेचने पर अलग बिल देना अनिवार्य*
इनकम टैक्स बार एवं सीए ब्रांच के पूर्व अध्यक्ष सीए चेतन तारवानी ने बताया  किं जब कोई जीएसटी रजिस्टर्ड व्यापारी  माल बेचता है तो वह अपने ग्राहक को जीएसटी बिल  देता है बिल देना कब जरूरी होता है उससे संबंधित कुछ नियम-

यदि  एक व्यापारी दिन भर में चिल्हर में ₹200 से कम का माल जीएसटी में किसी अनरजिस्टर्ड ग्राहक को बेचता हो यदि 20 बार भी बेचता है तो वह उस चिल्हर मूल्य का दिन भर का एक ही बिल बना सकता है जैसे किसी ग्राहक को 90 रुपये का माल बेचा दूसरे ग्राहक को 130 रुपये का माल बेचा तीसरे ग्राहक  को 190 रुपये का माल बेचा चौथे ग्राहक को 80 रुपये का माल बेचा तो इस बिक्री का एक बिल 490 का बना सकता है 

लेकिन यदि व्यापारी ने किसी व्यक्ति को 200 या उससे  ऊपर का माल बेचा हो तो उसे उस ग्राहक का अलग से   बिल बनाना अनिवार्य होगा चाहे वह जीएसटी में रजिस्टर्ड ग्राहक हो या अनरजिस्टर्ड

यदि व्यापारी ने किसी  ग्राहक को 50,000 से ज्यादा का माल बेचा है और वह व्यक्ति जीएसटी में रजिस्टर्ड नहीं है तो बिल में व्यक्ति का नाम, पता,राज्य का नाम एवं कोड और माल कहां डिलीवर होगा यह सभी  बिल में डालना अनिवार्य होगा।

यदि व्यापारी ढाई लाख से ज्यादा का माल इंटरस्टेट (ढाई लाख सिर्फ माल की लागत होनी चाहिए जिसमें टैक्स  शामिल नहीं होगा )किसी व्यक्ति को बेचताहै और यदि वह ग्राहक जीएसटी में रजिस्टर्ड नहीं है तो उसे  जीएसटी रिटर्न में भी अलग से दर्शाना जरूरी होगा।
जीएसटी बिल में अनिवार्य रूप से भरे जाने वाले कॉलम....
बिल नंबर, बिल की दिनांक, ग्राहक का नाम , बिलिंग का स्थान
,जीएसटी नंबर यदि ग्राहक रजिस्टर्ड हो तो एचएसएन कोड, माल का विवरण, कर योग्य  राशि,
जीएसटी टैक्स के रेट,
क्या जीएसटी रिवर्स चार्ज के आधार पर देय है एवं व्यापारी का हस्ताक्षर

Tuesday, August 23, 2022

प्रांत स्तरीय सम्मेलन 28 अगस्त 2022 ते*

*प्रांत स्तरीय सम्मेलन 28 अगस्त 2022 ते* 
जहींजो मकसद समाज खे संगठन जे लाय पूज्य पंचायितन जो सशक्तीकरण
 प्रांत जी हर सिंधी पंचायत जी कार्यकारिणी आमंत्रित है अएं समाज जी हर ऊहा संस्था ,हर ऊहो व्यक्ति आमंत्रित है जेको समाज खे संगठन में पहिंजि भागीदारी डीयण  चाहे थो🙏
सुबुह जे नाश्ते खां वठी रात जी रोटी तायी असां सभयी गड हुंदा सीं 

तवाहाँ जो 
सीए चेतन तारवानी
सम्मेलन संयोजक 
छतीसगढ़ सिंधी पंचायत

Monday, May 16, 2022

*ईशा तोतलानी,नीलम आडवाणी, जया गोकलानी,काजल सचदेव और याशिका इसवानी को मिला सुहिणी सोच का श्रेष्ठ सिंधी महिला अवार्ड*

*ईशा तोतलानी,नीलम आडवाणी, जया गोकलानी,काजल सचदेव और याशिका इसवानी को मिला सुहिणी सोच का श्रेष्ठ सिंधी महिला अवार्ड*

सुहिणी सोच के कार्यक्रम में उन पांच सिंधी महिलाओं को श्रेष्ठ सिंधी महिला अवार्ड से  सम्मानित किया गया, जिन्होंने प्रशासनिक सेवा,व्यवसाय,खेलकूद, समाज सेवा एवम् कला इन अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।  यह अवार्ड उन्हें इस शपथ ग्रहण समारोह में पधारे अतिथियों पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ से आदरणीय दीपिका शदाणी जी, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद सुंदरानी जी,भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन तारवानी जी,डिप्टी कलेक्टर रंजना आहूजा जी, डॉ. संजय लालवानी जी एवम् सुहिणी सोच की फाउंडर मनीषा तारवानी जी द्वारा दिया गया।
   ईशा तोतलानी को यह अवार्ड व्यवसाय के क्षेत्र में,नीलम आडवाणी को यह अवार्ड प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र  में,जया गोकलानी को यह अवार्ड कला के क्षेत्र में,काजल सचदेव को  यह अवार्ड समाज सेवा के क्षेत्र में और याशिका ईशवानी को यह अवार्ड स्पोर्ट्स में दिया गया।संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी जी ने बताया कि हर वर्ष संस्था द्वारा शपथ ग्रहण समारोह पर यह राष्ट्रीय स्तर श्रेष्ठ सिंधी महिला अवार्ड  दिया जाएगा और अन्य महिलाओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष काजल लालवानी,अध्यक्ष विद्या गंगवानी,सचिव करिश्मा कमलानी,उपाध्यक्ष पल्लवी चिमनानी,नीलिमा आहूजा,ज्योति बुधवानी, जूही दरयानी,दीक्षा बुधवानी एवम् निर्देशिका कृतिका बजाज,मुस्कान लालवानी,पूनम बजाज,सोनिया इसरानी, तम्मन्ना जसवानी, शालिनी पृथ्यानी,लक्ष्मी बजाज,एकता जसवानी,रेखा पंजवानी,आरती मयानी,कोषाध्यक्ष सुमन पाहुजा ,मीडिया प्रभारी माही बुलानी,नेहा पंजवानी एवम् संगीता पुरी,सहसचिव आरती कोडवानी व ग्रीटर सोनम माधवानी साथ ही संस्था के सभी सदस्य उपस्थित हुए।

यह प्रेस विज्ञप्ति मीडिया प्रभारी माही बुलानी द्वारा जारी की गई।

माही बुलानी
मीडिया प्रभारी
9993150008

Sunday, May 8, 2022

नारी शक्ति को उचित मार्गदर्शन देने हेतु सुहिणी सोच का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न


*"नारी सिर्फ वो नहीं,जो हवा के साथ चले,नारी तो वो है,जो हवा का रुख ही बदल दे"- मनीषा तारवानी जी*

*"उम्र के अनुसार अपने समय को न ढालें बल्कि हर उम्र में जो प्यार और मुस्कान से भरा रहता है,वो हमेशा जवां रहता है।"-मधु अरोरा जी*

*"हम तब तक बूढ़े नहीं होते,जब तक हम सपने देखते है,और उन्हें पूरा करने की कोशिश करते है"-वात्सल्य मूर्ति जी*

सुहिणी सोच संस्था द्वारा महिलाओं हेतु वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़  चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, महिला शाखा की अध्यक्ष मधु अरोरा जी, विशिष्ट अतिथि सुहिणी सोच की   फाउंडर मनीषा तारवानी जी , ट्रेनर के रूप में वात्सलय मूर्ति जी, डॉ. तम्मन्ना जसवानी जी , एवम् डॉ. नीलिमा जी उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुवात   अतिथियों के  स्वागत- सम्मान एवम् अध्यक्ष विद्या गंगवानी के स्वागत भाषण से हुई।
     मधु अरोरा जी ने बताया कि महिलाओं को अपनी उम्र को बरकरार रखने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में नियमित रूप से व्यायाम,योगा,मेडिटेशन और संतुलित खानपान को शामिल करना चाहिए, जंक फूड से परहेज करना चाहिए।साथ ही पूजा पाठ एवम् प्रार्थना को अपनी दिनचर्या में जरूर  शामिल करना चाहिए।
ट्रेनर वात्सलय मूर्ति जी ने  कहा की महिलाओं  को अपनी सही उम्र दिल खोलकर बतानी चाहिए।उन्होंने अनेक ऐसी महिलाओं के ऐसे  जीवंत  उदाहरण प्रस्तुत किए, जिन महिलाओं की उम्र 70  से  अधिक होने के बावजूद भी उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी एक मिशाल पेश की है ।उन्होंने कहा की अपने अंदर सपनो की चिंगारी को हमेशा जिंदा रखें और जब तक आपकी  सांसे चल रही है ,आप हर उम्र में अपने सपनो को पूरा करने की एक ईमानदार  कोशिश जरूर करें ।
साथ ही ट्रेनर  डॉ.नीलिमा आहूजा  जी ने  बताया कि जिस तरह हम सभी रेगुलर बॉडी चेकअप के लिए जाते है,वैसे ही हमें रेगुलर डेंटिस्ट के पास भी जाना चाहिए।दांतो की साफ सफाई  व  उनको स्वस्थ रखने के साथ ही उन्होंने कहा की हम सभी को  हमेशा हंसते रहना चाहिए।
 डॉ.  तमन्ना जसवानी जी ने बताया कि हमे दांतो की समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए,क्योंकि दांतो मे प्रॉब्लम होने से अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है,हमारी दांतो की समस्या हमारी लापरवाही के कारण कैसे बढ़ जाती है ,इस पर  उन्होंने विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा की  हमें हर 6 महीने में एक बार अवश्य अपने दांतो की जांच करवानी चाहिए , जिससे हम दांतो की गंभीर समस्याओं से कम खर्चे में ही निदान पा सकते है। इस ट्रेनिंग के पश्चात डॉ. तम्मन्ना जसवानी एवम् डॉ.नीलिमा आहूजा द्वारा दांतो की समस्या से जुड़े सवालो व समस्याओं के लिए उचित सलाह दी गई। 
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम निर्देशक आरती मयानी एवम् सोनिया इसरानी ने किया।इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष काजल लालवानी,वाइस प्रेसिडेंट पल्लवी चिमनानी सहित सुहिणी सोच के सदस्य एवम् अन्य महिलाएं भी शामिल हुई।सभी ने कार्यक्रम के अंत में  मिलकर  "मदर्स डे "सेलिब्रेट किया।कार्यक्रम की समाप्ति सचिव करिश्मा कमलानी के आभार प्रदर्शन से की गई।

 यह प्रेस विज्ञप्ति मीडिया प्रभारी माही बुलानी द्वारा जारी की गई।

माही बुलानी
मीडिया प्रभारी
9993150008

Friday, May 6, 2022

सुहिणी सोच का व्यवसायिक प्रशिक्षण में महिला चैंबर अध्यक्ष मधु अरोरा होंगी मुख्य अतिथि* सुहिणी सोच संस्था द्वारा

*सुहिणी सोच का व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला चैंबर अध्यक्ष मधु अरोरा होंगी मुख्य अतिथि*
  सुहिणी सोच संस्था द्वारा  7 मई शनिवार शाम  को वृंदावन हॉल में महिलाओं हेतु  व्यवसायिक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है,जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को  स्वयं का  व्यवसाय शुरू  करने हेतु मार्गदर्शन एवम् संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी,साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी  प्रदान की जाएगी।
       इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री( CCCI)महिला शाखा की अध्यक्ष मधु अरोरा जी  उपस्थित होकर अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।साथ ही ट्रेनर के रूप में वात्सल्य मूर्ति जी, दंत चिकित्सक -डॉ. तम्मन्ना जसवानी जी और डॉ.नीलिमा आहूजा जी उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि  सुहिणी सोच की फाउंडर मनीषा तारवानी जी होंगी।साथ ही पूर्व  अध्यक्ष काजल लालवानी जी,प्रेसिडेंट विद्या गंगवानी ,सेक्रेटरी करिश्मा कमलानी,वाइस प्रेसिडेंट पल्लवी चिमनानी , कार्यक्रम निर्देशक सोनिया इसरानी व आरती मयानी एवम्  सुहिणी सोच के सभी सदस्य शामिल होंगे।

Wednesday, May 4, 2022

“उम्र सिर्फ़ एक संख्या है"AGE IS JUST A NUMBER"*


*महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु सुहिणी सोच का व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम “उम्र सिर्फ़ एक संख्या है"AGE IS JUST A NUMBER"*
  सुहिणी सोच संस्था द्वारा 7 मई शनिवार शाम  को वृंदावन हॉल में महिलाओं हेतु  व्यवसायिक प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है,जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को  स्वयं का  व्यवसाय शुरू  करने हेतु मार्गदर्शन एवम् संपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी,साथ ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी  प्रदान की जाएगी।
       इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री( CCCI)महिला शाखा की अध्यक्ष मधु अरोरा जी विशेष रूप से  उपस्थित होकर अपना मार्गदर्शन प्रदान करेंगी।साथ ही ट्रेनर के रूप में वात्सल्य मूर्ति जी, दंत चिकित्सक -डॉ. तम्मन्ना जसवानी जी और डॉ.नीलिमा आहूजा जी उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुहिणी सोच की फाउंडर मनीषा तारवानी जी ,पूर्व अध्यक्ष काजल लालवानी जी,प्रेसिडेंट विद्या गंगवानी ,सेक्रेटरी करिश्मा कमलानी,वाइस प्रेसिडेंट पल्लवी चिमनानी , कार्यक्रम निर्देशक सोनिया इसरानी व आरती मयानी एवम्  सुहिणी सोच के सभी सदस्य शामिल होंगे।

प्रेस विज्ञप्ति मीडिया प्रभारी माही बुलानी द्वारा जारी की गई है।

माही बुलानी
9993150008

Saturday, April 30, 2022

*रायपुर टीम के प्रयासों से सुहिणी सोच जगदलपुर का गठन*


*रायपुर टीम के प्रयासों से सुहिणी सोच जगदलपुर का गठन*
    सुहिणी सोच सिंधी महिलाओं की सामाजिक संस्था है,जो महिलाओं के हुनर को निखारने के लिए एवम् उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने में प्रयासरत है।
सुहिणी सोच संस्था का उद्देश्य ही है,      पॉजिटिव सोच,मेलजोल,संगठन का विकास,सिंधी भाषा व सभ्यता का विकास एवम् नेतृत्व कला का विकास करना।
            संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी जी ने बताया कि हमारी संस्था के उद्देश्यों में हम कामयाब भी हो रहे है,संस्था  से जुड़कर हर  सदस्य केवल किचन तक ही सीमित न होकर ,अपना व्यक्तित्व विकास ,सामाजिक विकास एवम् व्यवसायिक विकास कर रहा है,साथ ही सिंधी भाषा और संस्कृति को बढ़ाने हेतु सिंधी भाषा में बड़े बड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर मनोरंजन के साथ ही  ज्ञानवर्धन भी किया जाता है,
 और इसीलिए  सुहिणी सोच संस्था  न केवल रायपुर में,बल्कि रायपुर के बाहर भी अपनी कार्यों की छाप छोड़ चुकी है,इसी तारतम्य में  सुहिणी सोच की नई  इकाई का गठन जगदलपुर में किया गया है, एवम् उनके अनुरोध पर जगदलपुर में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर श्रीमती पुष्पा मनवानी व सचिव पद पर श्रीमती लक्ष्मी नवतानी ने शपथ ली,साथ ही नई   कार्यकारिणी जिसमें उपाध्यक्ष चंद्रा  नवतानी,सहसचिव माया माधवानी,कोषाध्यक्ष नीतू नागवानी,सांस्कृतिक प्रभारी भारती लालवानी ने शपथ- ग्रहण की।

  इस शपथ- ग्रहण समारोह में रायपुर से  अतिथि  के रूप में भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन तारवानी जी ,श्री गोवर्धन दास संरक्षक श्री पूज्य सिंधी पंचायत,श्री उधाराम मूलचंदानी अध्यक्ष श्री पूज्य सिंधी पंचायत शामिल हुए।

विशेष अतिथि के रूप में संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी जी,अध्यक्ष विद्या गंगवानी,प्रभारी  काजल लालवानी, सचिव करिश्मा कमलानी ,उपाध्यक्ष पल्लवी चिमनानी  उपस्थित थे।

यह प्रेस नोट मीडिया प्रभारी माही बुलानी ने जारी किया 

माही बुलानी

Saturday, April 23, 2022

भारतीय सिंधु सभा द्वारा सुहिणी सोच का सम्मान


*भारतीय सिंधु सभा द्वारा  सुहिणी सोच का सम्मान*
भारतीय सिंधु सभा द्वारा सुहिणी सोच का सम्मान किया जिसमें अध्यक्ष विध्या गंगवानी पूर्व अध्यक्ष काजल लालवानी सचिव करिश्मा कमलानी सह सचिव आरती कोडवानी कार्यकारिणी सदस्य मुस्कान लालवानी सोनिया गंगवानी संध्या खटवानी प्रियंका मोटवानी उपस्थित थी यह अवार्ड इसलिए दिया गया क्योंकि सुहिणी सोच महिलाओं की ऐसी संस्था है ज़ो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ साथ व्यक्तित्व विकास सामाजिक सेवा व्यवसाय विकास मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धक बाते सिखायी जाती है रायपुर में मनीषा तारवानी के द्वारा सुहिणी सोच की रचना की गई आज रायपुर में अस्सी महिलाओं का ग्रूप काम कर रहा । कार्यक्रम में पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ के श्री उदय लाल शदाणी विधायक कुलदीप जुनेजा पूर्व विधायक श्री चंद सुंदरानी चेम्बर अध्यक्ष अमर परवानी पार्षद अजित कुकरेजा भारतीय सिंधु सभा प्रदेश अध्यक्ष अशोक नैनवानी सचिव सतीश छुगानी एवं बड़ी संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे । 
प्रेस विज्ञप्ति मीडिया प्रभारी माही बुलानी द्वारा जारी की गई है 

माही बुलानी 
+91 99931 50008

Saturday, April 9, 2022

भिमन दास तारवानी पूज्य सिंधी पंचायत के मुखी बने


*भिमन दास तारवानी पूज्य सिंधी पंचायत के मुखी बने*
पूज्य सिंधी पंचायत पन्नो आकिल की वार्षिक सभा आयोजित की गई जिसमें सर्वसम्मति से भिमन दास तारवानी को आगामी दो वर्षों के के लिए मुखी अर्थात् अध्यक्ष चुना गया भिमन दास जी एसएसएस डी सेवा मण्डल के भी अध्यक्ष है 
सभा में मुख्य रूप से परमानंद होतवानी ईश्वर कोडवानी सतराम दास बजाज पोकर मल होतवानी पंजू मल होतवानी रमेश दासवानी प्रताप मेठानी सुनील रामवानी हरीश तारवानी अनिल बजाज विनोद मेघानी राजेश मंधानी वीर भान टिलवानी राजू भाई तारवानी उत्तमचंद तारवानी चेतन तारवानी एवं अनेक संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे ।

Wednesday, April 6, 2022

मनीषा तारवानी सिंधु रत्न से सम्मानित

*सुहिणी सोच फाउंडर मनीषा तारवानी को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के हाथों सिंधु रत्न अवार्ड*

 सुहिणी सोच संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी को सिंधी महिलाओं के लिये उत्कृष्ट कार्य करने एवं समाजसेवा व मात्र 3 साल के अल्प समय में सफलता का परचम लहराते हुए अपनी संस्था का विस्तार कर उसकी शाखाएँ अन्य शहरों में खोलने हेतू माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा सिंधु रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

सुहिणी सोच महिलाओं क़ो किचन के साथ अन्य क्षेत्रों में काम कर आत्मनिर्भर बनाने कीं ओर अग्रसर करती है महिलाओं को प्लाट्फ़ोर्म प्रदान कर व्यक्तित्व विकास व्यवसाय विकास सामाजिक विकास मनोरंजन एवं ज्ञान का अदभूत संगम प्रदान करती है 

यह कार्यक्रम होटल सायाजी में अनिल जोतसिंघानी के द्वारा आयोजित चेटीचंद्र महोत्सव के दौरान हुआ। 

फाउंडर मनीषा तारवानी ने सुहिणी सोच की सफलता का श्रेय अपनी पूरी टीम को देते हुए कहा कि आगे भी वह इस संस्था के उद्देश्यों को ऊंचाई तक पहुंचाने में पूरा प्रयास करेगी।

प्रेस विज्ञप्ति सुहिणी सोच की मीडिया प्रभारी माही बुलानी एवं उपाध्यक्ष ज्योति बुधवानी द्वारा जारी किया गया

Sunday, April 3, 2022

महेश दरयानी अब सिंधु रत्न बने

*नवसंवत्सर एवं चेट्रीचण्ड्र के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के करकमलों से *
*🌹“सिन्धु-रत्न” 🌹*
*पुरस्कार से  महेश दरयानी MD को सम्मानित किया गया।* बहुत बधाई ।
             🙏🌹🙏

Thursday, March 24, 2022

निशक्तजनों के साथ होली मनाने का अनुकरणीय प्रयास कोदा घाट में

*समाज कल्याण विभाग की उपसंचालक श्रीमती सिनीवाली गोयल ने होली का त्यौहार दिव्यांग बच्चों एवं वृद्धजनों के साथ विभाग द्वारा संचालित श्रवण एवं दृष्टि बाधितार्थ विशेष विद्यालय कोदाभाट में मनाया । दिव्यांग बच्चों के साथ वृद्धजनों ने त्योहार बहुत हर्ष और उल्लास से मनाया। दिव्यांग बच्चों के साथ होली मनाकर वृद्धजन आत्म विभोर हो गए। यह एक प्रयास है जिससे नई पीढ़ी अपने बुजुर्गों के साथ का महत्व समझ सके और वृद्धाश्रम में रहने वाले बुज़ुर्गों को परिवार जैसा अनुभव हो सके।*

Wednesday, March 16, 2022

*"सुहिणी सोच की होली प्यार और अपनत्व के रंगों से सराबोर*"

*"सुहिणी सोच की होली प्यार और अपनत्व के रंगों से सराबोर*"

   सुहिणी सोच संस्था द्वारा होली पारिवारिक मिलन का कार्यक्रम स्वामी हरिगिरी महाराज धर्मशाला ,शक्तिधाम तेलीबांधा में मनाया गया।प्यार  व अपनत्व के रंगों  से सराबोर इस होली मिलन कार्यक्रम में सभी ने रंगों से एक दूसरे को रंग दिया,और खूब धमाल और  मस्ती की।जिसमे  बच्चो का डांस,ग्रुप डांस,कपल गेम ने सबको आनंदित किया ।रंगों के इस त्यौहार होली में  उपस्थित सभी लोगो ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया और  कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।इस कार्यक्रम में विशेष रूप से  सीए चेतन तारवानी जी,सुहिणी सोच की संस्थापक  मनीषा तारवानी जी,पूर्व अध्यक्ष काजल लालवानी जी एवम्  साथ ही अध्यक्ष विद्या गंगवानी ,सचिव करिश्मा कमलानी , उपाध्यक्ष नीलिमा आहूजा और कार्यक्रम निर्देशिका हर्षा भावनानी और शालिनी पृथ्यानी सहित संस्था के सभी सदस्य अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित थे।सभी लोगो ने आपस में एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं और बधाई दी और इस कार्यक्रम को हर्षोल्लास से मनाया।कार्यक्रम के अंत में सचिव करिश्मा कमलानी ने उपस्थित सभी सदस्यों  व अतिथियों का आभार प्रकट किया।

प्रेस विज्ञप्ति सुहिणी सोच की मीडिया प्रभारी माही बुलानी द्वारा जारी की गई।


माही बुलानी
मीडिया प्रभारी
+91 9993150008

सरण्डी अंतागढ़ में निशक्त वर्ग के लिए समाज कल्याण विभाग का जनकल्याणकारी कार्यक्रम सम्पन्न

समाज कल्याण विभाग द्वारा दिनाँक 16.03.22 को दूरस्थ स्थान ग्राम पंचायत सरण्डी अन्तःगढ़ जहाँ से दिव्यांग, वृद्ध एवं निराश्रित लोग चलकर विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तक नहीं पहुंच पाते और वो शासन से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं ऐसी जगह सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत पेंशन निराकरण एवं दिव्यांग जनों को शत प्रतिशत प्रमाणीकरण/UDID कार्ड बनाये जाने हेतु ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। 
    उक्त कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों का पंजीयन हुआ जिसमें 129 हितग्राहियों का मेडिकल प्रमाण पत्र  एवं  56 हितग्राहियों के पेंशन प्रकरण हेतु आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 90 हितग्राहियों का मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किया गया दिव्यांग हितग्राहियों में से 1 हितग्राहियों को सीपी चेयर , 2 हितग्राहियों को व्हीलचेयर,  4 हितग्राहियों को छड़ी तथा  3 हितग्राही को बैसाखी प्रदान किया गया ।
    उक्त कार्यक्रम में सरपंच ग्राम पंचायत सरण्डी जोहित कुमार राणा, सरपंच ग्राम पंचायत कलेपरस श्रीमती देवशिला मरकाम उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती सिनीवाली गोयल, एवं समाज कल्याण विभाग तथा जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

माही बुलानी एवं ज्योति बुधवानी को बेस्ट ऑफ़िसर अवार्ड तीस नए सदस्यों ने लीं शपथ *

*माही बुलानी एवं ज्योति बुधवानी को बेस्ट ऑफ़िसर अवार्ड तीस नए सदस्यों ने लीं शपथ *

*महिलाओं के हुनर क़ो निखारने एवं उनके ज्ञानवर्धन में लगी है सुहिनी सोच*- दीपिका शदाणी भाभी माँ 

*सिंधी संस्कृति सभ्यता एवं भाषा क़ि रक्षा एवं विकास में सही भूमिका निभा रही है सुहिणी सोच*- श्रीचंद सुंदरानी 

सुहिनी सोच संस्था का तृतीय  शपथ ग्रहण एवम् सम्मान समारोह वृंदावन हॉल ,सिविल लाइंस में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम की शुरुआत झूलेलाल सांई जी की आरती एवम् सिंधी प्रश्नोत्तरी से की गई,तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया।संस्था की संस्थापक मनीषा तारवानी जी ने कहा कि,हमारी सुहिनी सोच संस्था महिलाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए एक प्लेटफार्म तैयार करती है,जिसके द्वारा हर महिला अपने घर के साथ साथ समाज व देश में भी अपना योगदान दे सकती है।साथ ही सिंधी भाषा में कार्यक्रमों द्वारा , सिंधी भाषा व सिंधी संस्कृति को आगे बढ़ाने में सहयोग देने की बात कही।
संस्था की अध्यक्ष काजल लालवानी द्वारा स्वागत भाषण,सचिव माही बुलानी द्वारा वर्ष भर के कार्यों का विवरण एवम् कोषाध्यक्ष सुमन पाहुजा द्वारा  संस्था की आय -व्यय की जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम सिंधी नाट्य प्रदर्शन एवम् डांस भी किया गया ,जिसका मुख्य उद्देश्य सुहिनी सोच संस्था के कार्यों से अवगत कराना , एवम् सिंधी भाषा व संस्कृति का विकास करना था।
इस कार्यक्रम में विभिन्न  क्षेत्रों से चुनी गई पाँच महिलाओं क़ो श्रेष्ठ सिंधी अवार्ड से नवाजा गया।जया गोकलानी याशिका इसवानी काजल सचदेव नीलम वाधवानी एवं इशानी तोलानी  साथ ही सुहिनी सोच का श्रेष्ठ ऑफिसर अवार्ड माही बुलानी एवम् ज्योति बुधवानी को दिया गया।
इस कार्यक्रम में नई अध्यक्ष विद्या गंगवानी ने  शपथ ली,साथ ही नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने एवम्  
 30 नए  सदस्यो ने  भी शपथ ली।
नई कार्यकारिणी में सचिव 
करिश्मा कमलानी,उपाध्यक्ष पल्लवी चिमनानी,नीलिमा आहूजा,ज्योति बुधवानी,जूही दरयानी,दीक्षा बुधवानी
 एवम् निर्देशिका कृतिका बजाज ,मुस्कान लालवानी पूनम बजाज सोनिया इसरानी तमन्ना जसवानी शालिनी पृथ्यानी लक्ष्मी बजाज एकता जसवानी रेखा पंजवानी आरती मयानी कोषाध्यक्ष सुमन पाहुजा मीडिया प्रभारी माही बुलानी नेहा पंजवानी  एवम् संगीता पुरी सहसचिव आरती कोडवानी एवम् ग्रीटर सोनम माधवानी है।कार्यक्रम का संचालन सोनम माधवानी एवम् आरती कोडवानी ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ से    दीपिका शदाणी जी जिन्होंने कहा महिलाओं के हुनर क़ो निखारने एवं उनके ज्ञानवर्धन में लगी है सुहिनी सोच जिससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा इसलिए सुहिणी सोच क़ी सदस्यता में निरंतर वृधि हो रही है  , छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद सुंदरानी जी ने बताया सिंधी संस्कृति सभ्यता एवं भाषा क़ि रक्षा एवं विकास में सही भूमिका निभा रही है सुहिणी सोच । यदि ऐसा प्रयास महिलाओं द्वारा किया जाता तो हमें अब भाषा के विलुप्त होने का डर नहीं है , भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन तारवानी जी कहा हर किसी के अंदर लीडर विद्यमान है बस ज़रूरत उसे जगाने कीं ज़ो सुहिणी सोच संस्था बेहतर ढंग से कर रही है  , डिप्टी कलेक्टर रंजना आहूजा जी एवम् डॉ. संजय लालवानी जी  भी उपस्थित हुए।साथ ही विभिन्न संस्थाओं के अध्यक्ष एवम् सिंधी समाज के गणमान्य नागरिक एवम् समाजसेवी उपस्थित हुए।इस कार्यक्रम में सुहिनी सोच की पूरी टीम अपने परिवार के साथ उपस्थित थी।कार्यक्रम की समाप्ति नवनिर्वाचित  सचिव करिश्मा कमलानी ने आभार व्यक्त कर किया।

प्रेस विज्ञप्ति सुहिनी सोच की मीडिया प्रभारी माही बुलानी द्वारा जारी की गई।

माही बुलानी
मीडिया प्रभारी
+91 9993150008

Friday, March 11, 2022

सम्पूर्ण कार्यक्रम को सिंधी भाषा मे संचालित कर बेमिसाल उदाहरण पेश करेंगे*- मनीषा तारवानी


*सुहिणी सोच का तृतीय शपथ ग्रहण आज

 सम्पूर्ण कार्यक्रम को सिंधी भाषा मे संचालित कर बेमिसाल उदाहरण पेश करेंगे*-  मनीषा तारवानी 

सुहिणी सोच महिलाओं की संस्था का आज 12 मार्च शाम 6 बजे तृतीय शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह वृंदावन हॉल सिविल लाइन में  आयोजित होगा ।
संस्था की फ़ाउंडर मनीषा तारवानी ने बताया कि हमारी महिलाओं में अपनी बोलीं एवं सभ्यता के प्रति अदभुत प्रेम है ज़रूरत है तो उन्हें सिर्फ़ व्यवहार में लाने की। शपथ ग्रहण में आज हमारी महिलायें पेश करेंगी अपनी बोली एवं सभ्यता का बेहतर मिसाल, पूरा कार्यक्रम सिंधी भाषा में ही संचालित होगा तथा सिंधी भाषा में नाट्य प्रदर्शन की प्रस्तुति की जाएगी जिसमें समाज के हित के लिए उच्च नैतिक संदेश दिया जाएगा।
झूलेलाल साईं की आरती के बाद कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रारम्भ होगा ।
सचिव एवं कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट के बाद अध्यक्ष काजल लालवानी द्वारा अपने कार्यकाल की रिपोर्ट के साथ सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा तथा विभिन्न क्षेत्रों से पाँच श्रेष्ठ सिंधी महिलाओं का सम्मान होगा तत्पश्चात नयी अध्यक्ष विद्या गंगवानी उनकी टीम तथा 27 नए सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा ।
मनीषा तारवानी आगे बताती है  महिलाओं में हुनर का ख़ज़ाना है बस आवश्यकता है उसे निखारने की उसे प्लेटफॉर्म देने की और मैं विश्वास दिलाती हूँ सुहिणी सोच ऐसा प्लेटफॉर्म देगी ताकि उनकी योग्यता का प्रयोग उनके स्वयं के लिए उनके परिवार के लिए समाज के लिए एवं देश के लिए उपयोगी एवं सकारात्मक होगा । 
आयोजन में मुख्य रूप से संत युधिष्ठिर लाल जी, दीपिका शदाणी जी, छतीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी , भारतीय सिंधु सभा युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए चेतन तारवानी  एवं डिप्टी कलेक्टर रंजना आहूजा डॉ. संजय लालवानी एवं सुहिणी सोच के सभी सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहेंगे इसके अलावा समाज के  गणमान्य नागरिक विभिन्न संस्थाओं के  अध्यक्ष एवं मुखी गण भी शिरकत करेंगे । 

प्रेस विज्ञप्ति ज्योति बुधवानी के द्वारा जारी की गई।

*ज्योति बुधवानी*                  
93039 09300                   मीडिया प्रभारी

Tuesday, March 8, 2022

सुहिणी सोच तृतीय शपथ ग्रहण में पाँच श्रेष्ठ**सिंधी महिलाओं का सम्मान करेगी*

*सुहिणी सोच तृतीय शपथ ग्रहण में पाँच श्रेष्ठ*
*सिंधी महिलाओं  का सम्मान करेगी*

सुहिणी सोच तृतीय 
 शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह का आयोजन दिनांक 12 मार्च शनिवार को शाम 6:00 बजे वृंदावन हॉल सिविल लाइन में किया जा रहा है।
संस्था की संस्थापक मनीषा तारवानी ने बताया कि सम्मान हेतु 18 से 45 वर्ष आयु तक की उन  पांच राष्ट्रस्तरीय सिंधी महिलाओं को चयनित किया जाएगा जो शिक्षा (प्रशासनिक सेवा) खेलकूद ,व्यवसाय, कला या समाज सेवा में श्रेष्ठ हो इसके लिए महिला स्वयं भी आवेदन दे सकती है, अवार्ड हेतु कमेटी द्वारा निर्णय लिया जाएगा। सम्मान शॉल,श्रीफल एवं मोमेंटो से संतों एवं अतिथियों के हाथों दिया जाएगा।
आयोजन में अतिथियों के रूप में संत साईं श्री डॉक्टर युधिष्ठिर लाल शदाणी,श्रीमती दीपिका शदाणी,छत्तीसगढ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, भारतीय सिंधु सभा युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चेतन  तारवानी,डेप्युटी कलेक्टर रंजना आहूजा उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ झूलेलाल साईं की आरती से होगा तत्पश्चात सुहिणी सोच के सदस्यों द्वारा नाट्य प्रदर्शन की प्रस्तुति की जाएगी जिसमें समाज के हित के लिए उच्च नैतिक संदेश दिया जाएगा। अध्यक्ष काजल लालवानी के भाषण के बाद वार्षिक लेखा जोखा रिपोर्ट माही बुलानी के द्वारा पढ़ी जाएगी। यह जानकारी प्रोग्राम डायरेक्टर सोनम माधवानी एवं आरती कोडवानी ने दी।
संस्थापक मनीषा तारवा नी,अध्यक्ष काजल लालवानी, माही बुलानी, आगामी अध्यक्ष विद्या गंगवानी एवं सचिव करिश्मा कमलानी के अलावा सभी नये पुराने सदस्य भी अपने संस्था के पद की जिम्मेदारी एवं कार्य के लिए शपथ ग्रहण करेंगे।इस कार्यक्रम में  सुहिणी सोच के सभी सदस्य सपरिवार आमंत्रित हैं ,कार्यक्रम पश्चात रात्रि भोज की व्यवस्था की गई है।

प्रेस विज्ञप्ति सुहिणी सोच की मीडिया प्रभारी ज्योति बुधवानी के द्वारा जारी की गई।

*ज्योति बुधवानी*
93039 09390
मीडिया प्रभारी

Tuesday, March 1, 2022

सिंधु यूथ विंग शंकर नगर का आयोजन डॉ आभा सोनी ने शेयर किए चाइल्ड फ्यूचर के टिप्स

 यूथ विंग शंकर नगर का आयोजन 
डॉ आभा सोनी ने शेयर किए चाइल्ड फ्यूचर के टिप्स 

रायपुर ।

स्थानीय सिंधु पैलेस शंकर नगर में सिंधु यूथ विंग के तत्वावधान में नागपुर की लोकप्रिय सैक्रेटिस्ट डॉ आभा बंग सोनी के नेतृत्व में न्यू एज पेरेंटिंग और डिजिटल डिटॉक्सीफिकेशन के अंतर्गत पूरे दिन का सत्र लिया गया।

इस यादगार कार्यक्रम में बच्चों के व्यवहार , अनुशासन , डिजिटल डिटॉक्स , इमोशनल बिहेवियर , कम्युनिकेशन , न्यू ऐज पेरेंटिंग आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा कर मार्गदर्शन किया गया।

आज पूरे सत्र में पेरेंट्स भी शामिल थे। पेरेंट्स के साथ कई डाउट्स क्लियर किए गए और दोनों ने सेशन में अच्छे से इंटरेक्शन किया।

सभी उपस्थित जनमानस ने यूथ  विंग के इस लर्निंग इवेंट को भरपूर सराहा और भविष्य में ऐसे प्रयास करने का अनुरोध किया।

यूथ विंग की टीम इस सफल कार्यक्रम को आयोजित करने में पूर्णतः सफल रही। पूज्य पंचायत का यूथ विंग ने आभार व्यक्त किया ।