geet gata hoo mai......

headlines

Monday, May 16, 2022

*ईशा तोतलानी,नीलम आडवाणी, जया गोकलानी,काजल सचदेव और याशिका इसवानी को मिला सुहिणी सोच का श्रेष्ठ सिंधी महिला अवार्ड*

*ईशा तोतलानी,नीलम आडवाणी, जया गोकलानी,काजल सचदेव और याशिका इसवानी को मिला सुहिणी सोच का श्रेष्ठ सिंधी महिला अवार्ड*

सुहिणी सोच के कार्यक्रम में उन पांच सिंधी महिलाओं को श्रेष्ठ सिंधी महिला अवार्ड से  सम्मानित किया गया, जिन्होंने प्रशासनिक सेवा,व्यवसाय,खेलकूद, समाज सेवा एवम् कला इन अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।  यह अवार्ड उन्हें इस शपथ ग्रहण समारोह में पधारे अतिथियों पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ से आदरणीय दीपिका शदाणी जी, छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के प्रदेश अध्यक्ष श्री चंद सुंदरानी जी,भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन तारवानी जी,डिप्टी कलेक्टर रंजना आहूजा जी, डॉ. संजय लालवानी जी एवम् सुहिणी सोच की फाउंडर मनीषा तारवानी जी द्वारा दिया गया।
   ईशा तोतलानी को यह अवार्ड व्यवसाय के क्षेत्र में,नीलम आडवाणी को यह अवार्ड प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र  में,जया गोकलानी को यह अवार्ड कला के क्षेत्र में,काजल सचदेव को  यह अवार्ड समाज सेवा के क्षेत्र में और याशिका ईशवानी को यह अवार्ड स्पोर्ट्स में दिया गया।संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी जी ने बताया कि हर वर्ष संस्था द्वारा शपथ ग्रहण समारोह पर यह राष्ट्रीय स्तर श्रेष्ठ सिंधी महिला अवार्ड  दिया जाएगा और अन्य महिलाओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व अध्यक्ष काजल लालवानी,अध्यक्ष विद्या गंगवानी,सचिव करिश्मा कमलानी,उपाध्यक्ष पल्लवी चिमनानी,नीलिमा आहूजा,ज्योति बुधवानी, जूही दरयानी,दीक्षा बुधवानी एवम् निर्देशिका कृतिका बजाज,मुस्कान लालवानी,पूनम बजाज,सोनिया इसरानी, तम्मन्ना जसवानी, शालिनी पृथ्यानी,लक्ष्मी बजाज,एकता जसवानी,रेखा पंजवानी,आरती मयानी,कोषाध्यक्ष सुमन पाहुजा ,मीडिया प्रभारी माही बुलानी,नेहा पंजवानी एवम् संगीता पुरी,सहसचिव आरती कोडवानी व ग्रीटर सोनम माधवानी साथ ही संस्था के सभी सदस्य उपस्थित हुए।

यह प्रेस विज्ञप्ति मीडिया प्रभारी माही बुलानी द्वारा जारी की गई।

माही बुलानी
मीडिया प्रभारी
9993150008

No comments:

Post a Comment