geet gata hoo mai......

headlines

Sunday, May 8, 2022

नारी शक्ति को उचित मार्गदर्शन देने हेतु सुहिणी सोच का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न


*"नारी सिर्फ वो नहीं,जो हवा के साथ चले,नारी तो वो है,जो हवा का रुख ही बदल दे"- मनीषा तारवानी जी*

*"उम्र के अनुसार अपने समय को न ढालें बल्कि हर उम्र में जो प्यार और मुस्कान से भरा रहता है,वो हमेशा जवां रहता है।"-मधु अरोरा जी*

*"हम तब तक बूढ़े नहीं होते,जब तक हम सपने देखते है,और उन्हें पूरा करने की कोशिश करते है"-वात्सल्य मूर्ति जी*

सुहिणी सोच संस्था द्वारा महिलाओं हेतु वृंदावन हॉल, सिविल लाइन में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़  चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, महिला शाखा की अध्यक्ष मधु अरोरा जी, विशिष्ट अतिथि सुहिणी सोच की   फाउंडर मनीषा तारवानी जी , ट्रेनर के रूप में वात्सलय मूर्ति जी, डॉ. तम्मन्ना जसवानी जी , एवम् डॉ. नीलिमा जी उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुवात   अतिथियों के  स्वागत- सम्मान एवम् अध्यक्ष विद्या गंगवानी के स्वागत भाषण से हुई।
     मधु अरोरा जी ने बताया कि महिलाओं को अपनी उम्र को बरकरार रखने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में नियमित रूप से व्यायाम,योगा,मेडिटेशन और संतुलित खानपान को शामिल करना चाहिए, जंक फूड से परहेज करना चाहिए।साथ ही पूजा पाठ एवम् प्रार्थना को अपनी दिनचर्या में जरूर  शामिल करना चाहिए।
ट्रेनर वात्सलय मूर्ति जी ने  कहा की महिलाओं  को अपनी सही उम्र दिल खोलकर बतानी चाहिए।उन्होंने अनेक ऐसी महिलाओं के ऐसे  जीवंत  उदाहरण प्रस्तुत किए, जिन महिलाओं की उम्र 70  से  अधिक होने के बावजूद भी उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी एक मिशाल पेश की है ।उन्होंने कहा की अपने अंदर सपनो की चिंगारी को हमेशा जिंदा रखें और जब तक आपकी  सांसे चल रही है ,आप हर उम्र में अपने सपनो को पूरा करने की एक ईमानदार  कोशिश जरूर करें ।
साथ ही ट्रेनर  डॉ.नीलिमा आहूजा  जी ने  बताया कि जिस तरह हम सभी रेगुलर बॉडी चेकअप के लिए जाते है,वैसे ही हमें रेगुलर डेंटिस्ट के पास भी जाना चाहिए।दांतो की साफ सफाई  व  उनको स्वस्थ रखने के साथ ही उन्होंने कहा की हम सभी को  हमेशा हंसते रहना चाहिए।
 डॉ.  तमन्ना जसवानी जी ने बताया कि हमे दांतो की समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए,क्योंकि दांतो मे प्रॉब्लम होने से अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है,हमारी दांतो की समस्या हमारी लापरवाही के कारण कैसे बढ़ जाती है ,इस पर  उन्होंने विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने कहा की  हमें हर 6 महीने में एक बार अवश्य अपने दांतो की जांच करवानी चाहिए , जिससे हम दांतो की गंभीर समस्याओं से कम खर्चे में ही निदान पा सकते है। इस ट्रेनिंग के पश्चात डॉ. तम्मन्ना जसवानी एवम् डॉ.नीलिमा आहूजा द्वारा दांतो की समस्या से जुड़े सवालो व समस्याओं के लिए उचित सलाह दी गई। 
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम निर्देशक आरती मयानी एवम् सोनिया इसरानी ने किया।इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष काजल लालवानी,वाइस प्रेसिडेंट पल्लवी चिमनानी सहित सुहिणी सोच के सदस्य एवम् अन्य महिलाएं भी शामिल हुई।सभी ने कार्यक्रम के अंत में  मिलकर  "मदर्स डे "सेलिब्रेट किया।कार्यक्रम की समाप्ति सचिव करिश्मा कमलानी के आभार प्रदर्शन से की गई।

 यह प्रेस विज्ञप्ति मीडिया प्रभारी माही बुलानी द्वारा जारी की गई।

माही बुलानी
मीडिया प्रभारी
9993150008

No comments:

Post a Comment