geet gata hoo mai......

headlines

Monday, December 6, 2021

शेखर कपूर

शेखर कपूर का नाम एक ऐसे फिल्म निर्देशक के रूप में शुमार किया जाता है जिन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी खास पहचान बनायी है। उन्हें उनके 76वें जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं ~

शेखर कपूर का जन्म 6 दिसंबर 1945 को लाहौर, पंजाब पाकिस्तान में हुआ था। हिंदी सिनेमा में आने से पहले शेखर बतौर चार्टेड अकाउंटेंट लंदन में काम कर चुके हैं। शेखर कपूर ने बॉलीवुड को मासूम, बैंडिट क्वीन और मिस्टर इंडिया जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं। बॉलीवुड के अलावा शेखर कपूर की पहचान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होती है। उन्होंने हॉलीवुड में 'द फोर फेदर्स', एलिजाबेथ-I जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इस फिल्म के पहले भाग को ऑस्कर्स में सात और दूसरे को दो नामांकन भी मिले। जिसमें से उन्होंने दो अवॉर्ड जीते। उसके अलावा उन्होंने 'द फोर फेदर्स', 'न्यू यॉर्क- आई लव यू' और 'पैसेज' जैसी फिल्में भी बनाई हैं।

लंदन में चार्टेड अकाउंटेंट की नौकरी करने वाले शेखर कपूर की फिल्मो एंट्री 'देव आनंद' की वजह से हुई। शेखर कपूर की माता जी चेतन, देव और विजय की बहन थीं। और शेखर की तीनों बहनों में से पहली बहन नीलू अभिनेता नवीन निश्चल की पहली पत्नी थीं। और दूसरी बहन अरुणा अभिनेता परीक्षित साहनी की पत्नी हैं। तीसरी बहन का नाम सोहेला कपूर है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म जान हाजिर हो से की। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

शेखर कपूर को जब फिल्मों में कदम रखने का मौका मिला तो उन्होंने एक्टिंग से अपना करियर शुरू किया। शेखर कपूर को उड़ान शो से काफी लोकप्रियता मिली। कविता चौधरी का 'उड़ान' एक लोकप्रिय टीवी धारावाहिक था, जिसमें महिला सशक्तीकरण के मुद्दों को उठाया गया था। यह शो 'कल्याणी सिंह' नाम की एक युवा लड़की की कहानी है, जो हर स्तर पर लैंगिक भेदभाव से जूझते हुए आईपीएस अधिकारी बन जाती है। शो में एक पुरुष नायक शेखर कपूर भी है, जो महिला अधिकारी को अपने बराबर मानता है।

शेखर कपूर ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी मेधा से हुई थी। जिन्होंने बाद में अनूप जलोटा से शादी कर ली। इसके शेखर कपूर ने मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति से शादी की थी हालांकि दोनों एक दशक से अलग-अलग रह रहे हैं। शेखर कपूर बेहतरीन होस्ट भी हैं। 2013 में शेखर कपूर ने टीवी शो प्रधानमंत्री की मेजबानी की थी। इस कार्यक्रम में भारतीय रियासतों के विलय से लेकर देश के प्रधानमंत्री चुनने की पूरी कहानी थी।

भारत सरकार ने साल 2000 में उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्हें 1998 में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिल चुका है। वह FTII सोसायटी के अध्यक्ष और FTII गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष भी हैं। शेखर कपूर सुशांत सिंह राजपूत के साथ पानी फिल्म बनाना चाहते थे। सुशांत के निधन के बाद इस फिल्म की काफी चर्चा हुई। शेखर अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं।

No comments:

Post a Comment